भोपाल–धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 11631/11632 की नियमित सेवा शुरू
रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल जंक्शन–धनबाद जंक्शन के मध्य नई त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस सेवा शुरू की गई है। अब यह सेवा नियमित रूप से निर्धारित दिनों में संचालित होगी।
कब से शुरू होगी नियमित सेवा?
गाड़ी संख्या 11631 भोपाल जंक्शन से सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को 27 फरवरी 2026 से नियमित रूप से चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 11632 धनबाद जंक्शन से बुधवार, शनिवार एवं रविवार को 01 मार्च 2026 से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 11631 (भोपाल–धनबाद) समय सारिणी
- भोपाल जं. – 20:55
- विदिशा – 21:36
- गंजबासौदा – 22:05
- बीना – 23:00
- सागर – 00:08
- दमोह – 01:13
- कटनी मुड़वारा – 02:30
- खन्ना बंजारी – 03:48
- ब्यौहारी – 04:48
- मड़वास ग्राम – 05:28
- सरईग्राम – 06:09
- बरगवां – 07:08
- धनबाद जं. – 20:20
गाड़ी संख्या 11632 (धनबाद–भोपाल) समय सारिणी
- धनबाद जं. – 07:20
- बरगवां – 19:28
- सरईग्राम – 20:09
- मड़वास ग्राम – 20:48
- ब्यौहारी – 21:28
- खन्ना बंजारी – 22:28
- कटनी मुड़वारा – 23:55
- दमोह – 01:28
- सागर – 02:28
- बीना – 04:30
- गंजबासौदा – 05:11
- विदिशा – 05:40
- भोपाल जं. – 07:00
मुख्य हाल्ट स्टेशन
विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, खन्ना बंजारी, ब्यौहारी, मड़वास ग्राम, सरईग्राम, बरगवां, सिंगरौली, करैला रोड जंक्शन, मिर्चाधूरी, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, नगर उतारी, गढ़वा, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी जंक्शन, खलारी, पतरातू, राँची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा जंक्शन एवं कतरासगढ़।
यह नई ट्रेन सेवा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
