प्रयागराज रूट से नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और आगामी भीड़ को देखते हुए दो महत्वपूर्ण विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन और विस्तार का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली, प्रयागराज, बलिया और पटना रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
1️⃣ आनंद विहार टर्मिनल-बलिया विशेष (04056/04055)
गाड़ी संख्या 04056 आनंद विहार टर्मिनल से 4 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04055 बलिया से 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी।
2️⃣ नई दिल्ली-पटना नई आरक्षित विशेष एक्सप्रेस (04088/04087)
यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए नई दिल्ली और पटना के बीच नई आरक्षित विशेष एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है।
नई दिल्ली से पटना (04088)
- प्रारंभ: 27 फरवरी से 3 मार्च तक
- प्रस्थान: दोपहर 14:30 बजे
- आगमन: अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना
पटना से नई दिल्ली (04087)
- प्रारंभ: 28 फरवरी से 4 मार्च तक
- प्रस्थान: दोपहर 12:05 बजे
- आगमन: अगले दिन सुबह 09:10 बजे नई दिल्ली
रेलवे के इस निर्णय से प्रयागराज मार्ग पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
